फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पर मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी सोमवार रात में अपने घर बाहर खड़ी थी। इस दौरान गांव का एक युवक उसको उठा ले गया। किशोरी ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग निकला। कुछ देर बाद परिजन किशोरी को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। पूछने पर किशोरी ने आप बीती बताई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपित रेहान के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण व बयान के लिए भेज दिया गया। आरोपित के घर पर दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें