फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ युवा ही राष्ट्र निर्माण में दे सकते हैं अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ युवा ही राष्ट्र निर्माण में दे सकते हैं अहम योगदान
विज्ञापन

महराजगंज। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार सुबह विकास भवन से सक्सेना चौक तक फिट इंडिया फ्रीडम रन-टू कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कुल 110 युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि स्वस्थ युवा ही राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकते हैं।
फिट इंडिया फ्रीडम रन-टू कार्यक्रममें शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि स्वस्थ युवा ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। स्वास्थ्य की बेहतरी को लेकर सभी को प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि ऊर्जावान युवा समाज की दिशा व दशा बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहन देना हम सभी का दायित्व है। युवा आगे बढ़ने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखें। समापन के दौरान सिसवां विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि युवा अपने दायित्वों को लेकर सदैव गंभीर रहें। केंद्र की जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय ने कहा कि फिटनेश बनाए रख युवा जहां बीमारियों से बच सकते हैं वहीं दूसरों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। संचालन शिरोमणि दुबे ने किया। इस दौरान लेखाकार वीपी सिंह, विमल कुमार पांडेय, राकेश पटेल, यशवंत पटेल, कन्हैया चौबे, रामजीत यादव, हृदयेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें