फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धमकी से आहत होकर आत्महत्या करने की आशंका, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा के टोला करमहिया निवासी राजमति ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर गांव के एक व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


शेख फरेंदा टोला करमहिया निवासी राजमति ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे घर के बगल के बगीचे में गांव का एक व्यक्ति अपनी कुछ बोरियों को कुछ अज्ञात युवकों से बाइक फर लदवा रहा था। पुत्र प्रदीप सहानी को उस व्यक्ति के भाई ने बुलवाकर बोरा लदवाने के लिए कहा। पुत्र ने उन बोरियों को लदवा दिया। इसके कुछ देर बाद वह व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ आया और धमकी देने लगा कि उसमें से एक बोरी गायब है। तुम्हारे पुत्र ने गायब किया है। मेरा पुत्र इस बात से इंकार करने लगा। इसके कुछ ही घंटे बाद पुत्र का शव नदी के किनारे एक पेड़ पर लकटने की सूचना मिली। गंभीर आशंका है कि मेरे पुत्र ने उस व्यक्ति की धमकी से आहत होकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें