फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या पिता ने मासूम को सुला दी मौत की नींद ?

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिला मासूम का शव, पिता हिरासत में
विज्ञापन

गांगी बाजार/मुजुरी। पनियरा के जंगल बड़हरा के चौरी गांव की नहर में आठ माह के मासूम का शव मिलने से सनसनी मच गई। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बड़हरा निवासी गब्बू चौधरी की बेटी ममता बुधवार को पति संतोष के साथ चौरी गांव मायके आईं थी। रात में जब सभी लोग सोने चले गए तो पति संतोष मासूम बच्चे कृत्य (8 माह) को लेकर भागने लगा। परिवार और शोर मचाने पर गांव के लोगों ने उसे दौड़ाया, लेकिन वह फरार हो गया। घर के लोगों ने बृहस्पतिवार को पूरे दिन बच्चे की तलाश की। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। इसी बीच गांव के लोगों ने गांव के पास सूखी नहर में बच्चे का शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कृत्य के रूप में की। घर वालों के अनुसार संतोष का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह हमेशा पत्नी से झगड़ता रहता है। छोटी-छोटी बात पर नाराज होकर उसे मारता-पीटता है। यहीं नहीं, वह गांव में भी लोगों से झगड़ा करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि संतोष को मुजुरी पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों से झगड़ा करने पर हिरासत में लिया गया है। शाम छह बजे उसके बच्चे का शव मिला। परिवार की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें