फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन बिक्री के रुपये नहीं देने पर पिता को पीटा, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान, जमानत
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के खुशहालनगर में जमीन बिक्री के रुपयों को लेकर नशे में धुत एक युवक ने अपने पिता की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित हरिनारायण ने कुछ समय पूर्व अपने जमीन का एक हिस्सा बेचा था। आरोपी पुत्र नर्सिंग, नशे का आदी बताया जा रहा है। सोमवार को उसी बिक्री से प्राप्त रुपयों की मांग वह अपने पिता से कर रहा था। पिता ने जब रुपये देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी नर्सिंग का पिता हरिनारायण के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पुत्र ने पिता पर हमला कर दिया। पीड़ित पिता की सूचना पर मंगलवार को पहुंची घुघली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने आरोपी पुत्र नर्सिंग के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को जमानत मिल गई है।
थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें