फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप और बाइक में सामने से टक्कर, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। संपतिहा अड्डा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर गजरही कंपोजिट विद्यालय के पास बुधवार को शाम 5:30 बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शैलेन्द्र गौड़ (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में निजी साधन से उन्हें अड्डा बाजार प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया। चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गजरहीं निवासी शैलेन्द्र गौड़ गजरहा चौराहा से बाइक से लौट रहे थे। जबकि विपरीत दिशा से संपतिहा से गजरहा की ओर जा रही थी। कंपोजिट विद्यालय के पास दोनों में सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक शैलेंद्र गौड़ को गंभीर चोटें लगी हैं। परिजन निजी साधन से घायल को अड्डा बाजार प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। चालक मौके पर ही पिकअप छोड़कर भाग गया। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जा पुलिस में लेकर सुरक्षार्थ चौकी संपतिहा पर लाकर खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर करवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें