निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव आमुतलाब के टोला लालपुर में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने गोलबंद होकर घर के अंदर सो रहे बाप-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने आधी रात को घर के अंदर घुस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
आमुतलाब के टोला लालपुर निवासी सहरेआलम उर्फ सलीम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि चार दिसंबर को वह परिवार के साथ घर में सोए थे। आरोप है कि इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग गोलबंद होकर रात करीब 11 बजे उनके घर में घुस गए। अभी वह कुछ समझने का प्रयास करते कि घर में घुसे आरोपियों ने लाठी-डंडों ने हमला कर उन्हें और बेटे इरफान शाह की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुकान में भी तोड़फोड़ किया, जिसके चलते दुकान में काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से वह लोग काफी डरे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने आरोपी मुगले आजम, आजम मुहम्मद, मिंटू, रोहित, अमरजीत, निजामुद्दीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद