नौतनवा। क्षेत्र के गांव अड्डा बाजार में सोमवार की देर शाम झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग का हाथ भी झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, अड्डा बाजार निवासी रामसुभग (65) झोपड़ी में सोए थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर वह शोर किए उसके बाद उनका बेटा रामरतन उन्हें झोपड़ी से बाहर निकाल रहा था तभी उनका हाथ झुलस गया। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े लेकिन आग पूरी झोपड़ी में फैल गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुट लेकिन झोपड़ी में बधी तीन बकरियां जल कर मर गईं। वहीं सिलाई मशीन, दो साइकिल, कपड़ा आदि सामान जल गए। संवाद