फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वैज्ञानिक विधि से खेती कर आय बढ़ा सकते हैं किसान

Sun, 27 Oct 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को सदर ब्लाॅक परिसर में विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला का आयोजन कृषि विभाग की ओर से किया गया। मेले में कृषि गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने का वादा किया था जो पूरा होता दिख रहा है। वैज्ञानिक तरीके से किसान खेती कर रहे हैं। इससे खेती की लागत कम रही है और अधिक उत्पादन से किसानों की आय बढ़ रही है।
उप संभाग कृषि प्रसार अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को आय बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी समय समय पर दी जाती है। जिला सलाहकार ताहिर अली ने किसानों को रबी की फसलों की समय पर बुवाई और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए बीज अनुदान के बारे में जानकारी दी। प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता ने कहा कि किसान परंपरागत खेती से अलग कॉमर्शियल खेती करें। गोष्ठी के अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। एडीओ कृषि प्रेम नारायण पासवान, सत्यदेव गुप्ता, राजकीय बीज भंडार प्रभारी संजय पटेल, एटीएम मारकंडेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें