फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए के डर से खेत नहीं जा रहे किसान

Mon, 30 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। उत्तरी चौक रेंज टेढ़ीघाट के गुलरिहवा बीट के जंगल में 10 दिनों से गांव के किनारे दो तेंदुए मंडरा रहे हैं। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। लोग खेत जाने से भी डर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर वनकर्मी गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को रामनगर गांव के पोखरहवा टोले के किसान वीरेंद्र पासवान खेत में गोभी के फसल में पानी चला रहे थे। तभी सुबह 7 बजे तेंदुए ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पांच माह बाद फिर दो तेंदुए गांव के किनारे जंगल में दिख रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत है कि कहीं तेंदुए दोबारा न किसी पर हमला कर दे। वहीं तीन दिसंबर को चकदह गांव लालपुर टोले की पुष्पा राजभर को रोहिन नदी के किनारे बकरी चराते समय घायल कर दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद सत्येंद्र पर हमला कर घायल किया तो ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़कर वनकर्मियों को सौंप दिया था। बाद में तेंदुए की मौत हो गई थी। इस 10 दिनों से फिर जंगल के पास दो तेंदुए दिख रहे हैं। इससे कुसमहवा और पोखरहवा गांव के लोगों में दहशत है।
ग्रामीण रामदेव, जयराम, राजेंद्र, विनोद, संदीप, राम अचल, जसोमति, रुक्मिणी आदि ने बताया कि तेंदुए की दहशत से 10 दिनों से डर के साए में जी रहे हैं। रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया की दो तेंदुए जंगल में दिखे हैं। ग्रामीण जंगल में न जाएं सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें