महराजगंज। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट किक्रेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज नौतनवा के क्रिकेट मैदान पर बालाजी क्रिकेट अकेडमी और आई मार्ट क्रिकेट अकेडमी के बीच आयु 16 जिला लीग क्रिकेट मैच खेला गया।
महराजगंज डिस्ट्रिक्ट किक्रेट एसोसिएशन के सचिव कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि बालाजी क्रिकेट अकेडमी ने आई मार्ट क्रिकेट अकेडमी को दो विकेटों से पराजित किया। मैच में आई मार्ट क्रिकेट अकेडमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों के खेल में 22.2 ओवर खेलते हुए 139 रनों पर सिमट गई। आई मार्ट क्रिकेट अकेडमी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए रहमान ने 22 गेंद खेलकर कर 15, फजल ने 19 गेंद खेलकर कर 14, अजय ने 11 गेंद खेलकर कर 14 रनों का योगदान दिया।
बालाजी क्रिकेट अकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए संजय और शिवम ने 2-2, अहसान, महफूज, करन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। 139 रनों का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट अकेडमी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 20.02 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रनों का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। बालाजी क्रिकेट अकादमी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए एहसान ने 39 गेंदों का सामना करके 35, संदीप यादव ने 21 गेंदों का सामना करके 14, करन ने 27 गेंद का सामना करके 14 रनों का योगदान दिया। शिवम चौबे को शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम चौबे को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।