फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मासिस्टों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। मांगे पूरी नहीं होने से फार्मासिस्ट नाराज हैं। बुधवार तक काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार किया। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट काली बांधकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 20 सूत्री मांगों को लेकर यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। फार्मासिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद योग्यता एवं कार्यदायित्व के अनुरूप अन्य समकक्षीय व तकनीकी डिप्लोमाधारी पद धारकों की तरह ग्रेड पे रुपये 4600 का वेतनमान दिया जाए। विशेषज्ञ कार्यधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदल कर सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए। चिकित्सकों के अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मेसिस्टों को विधिक मान्ता दी जाए। 20 सूत्री मांग शासन स्तर पर लंबित है। बार बार ज्ञापन के बाद भी शासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक काला फिता बांधकर अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए विरोध किया जाएगा। मंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें