फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहनों की भीड़ से जाम रहा फरेंदा मार्ग

Fri, 31 May 2024 08:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को मतदान कर्मियों को बूथ के लिए कलक्ट्रेट से रवाना होना था, लेकिन सुबह जब कार्मिक निर्धारित स्थान पर ड्यूटी के लिए निकले तो उन्हें सबसे पहले जाम से जूझना पड़ा। बड़ौदा यूपी बैंक के पास से कलक्ट्रेट मोड़ तक इस कदर जाम लग गया कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था, लेकिन एक साथ वाहन आने के कारण स्थिति बिगड़ गई। तेज धूप में लोग जाम में फंसे रहे जिसके कारण लगभग दो घंटे तक तक स्थिति विकट रही। बाद में जब चारपहिया वाहनों को कलक्ट्रेट की ओर जाने से रोका गया तब कहीं जाकर स्थिति में सुधार हुआ।
विज्ञापन

गर्मी इन दिनों चरम पर है। शनिवार को मतदान तय हैं। इसके लिए कार्मिकों को बूथों की जानकारी देने तथा ईवीएम व अन्य सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए कलक्ट्रेट बुलाया गया था। इससे पहले चुनाव ड्यूटी में लगी रोडवेज की बसें व अन्य वाहन सड़क के दोनों तरफ खड़ी कर दिए गए थे। इसी बीच मतदान कार्मिक जब कलक्ट्रेट की ओर जाने के लिए निकले तो एक साथ बड़ी संख्या में वाहन आने के कारण जाम लग गया। स्वजन के साथ बाइक पर अथवा खुद स्कूटी चलाकर निर्वाचन कार्य के लिए महिलाएं भी जाम में इधर-उधर फंसकर तेज धूप के कारण व्यवस्था को कोसती दिखी। रागिनी पटेल निवासी शिकारपुर, अंकिता में पाकड़, धीरेंद्र सिंह फरेंदा, अखलाक नौतनवां बाइक लिए जाम में फंसे मिले। कहा कि वह लोग 30 मिनट से जाम में फंसे हैं। तेज धूप बर्दाश्त नहीं हो रही है, लेकिन यातायात पुलिस की उदासीनता से दिक्कत हो रही है। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली तो लगभग डेढ़ घंटे के बाद जाम से लोगों को छुटकारा मिला और वह गंतव्य तक पहुंच सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें