फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन के अस्पताल के भंडारण के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शक के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर रेलवे के अस्पताल के समीप बृहस्पतिवार की रात में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना एक व्यक्ति ने स्टेशन मास्टर को दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव के शिनाख्त का प्रयास की। अगल-बगल के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि मृतक कई दिनों से यहीं टहल रहा था। सायं को नल से पानी पीते समय गिर गया और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद