फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सफाईकर्मी की मौत ने पूरे परिवार को झंकझोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सफाईकर्मी की मौत ने पूरे परिवार को झकझोरा
विज्ञापन

मुजूरी (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपोखर की रहने वाली महिला सफाईकर्मी अमरावती प्रजापति (45) की मंगलवार की देर रात हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर को रख दिया है। उसकी मौत की खबर ज्यों ही परिवार में पहुंची बड़ा बेटा बस्ती के लिए रवाना हो गया, जबकि अन्य का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण बच्चों को ढाढ़स बंधाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां मृतका की बेटी रो-रो कर बेहोश हो जा रही है, वहीं छोटा बेटा भी बेसुध हो गया है।
नेवासपोखर की रहने वाली महिला सफाईकर्मी की तैनाती ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजूडेहरा में थी। संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होने वह लखनऊ गई थी, बस से वापस लौटते समय मंगलवार की रात में अन्य सहयोगी कर्मियों के साथ बस्ती जिले के विक्रमजोत में उसने खाना खाया। खाना खाने के बाद वह सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई व उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति रामअधार की भी लगभग 23 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति के मौत के बाद से परिवार में बच्चों की परवरिश का जिम्मा अमरावती पर था। उसने बड़े बेटे संतोष (30) व बेटी संजना (28) की शादी कर अपनी आधी से अधिक जिम्मेदारी को पूरा कर दिया था जबकि छोटे बेटे बृजेश की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना जैसे ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ा बेटा संतोष जहां घटनास्थल के लिए रवाना हो गया, वहीं बेटी संजना रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। छोटा बेटा भी बेसुध पड़ा है। घर पर एकत्र हो रहे ग्रामीण उन्हें चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं मगर उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार आदि भी उन्हें ढांढ़स बंधाने में लगे हैं।
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा अभिभावकों का हाथ
प्रकृति ने अमरावती के बच्चों के साथ बुरा खेल खेला है। बचपन से ही बच्चों के सिर से जहां बाप का साया उठ गया, वहीं इस घटना ने बच्चों से उनकी मां को भी हमेशा के लिए छीन लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें