फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल
विज्ञापन

महराजगंज। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने खंडन किया।
विज्ञापन

सपा के लेटर पैड पर जारी सूची में महराजगंज जनपद की नौतनवां, सिसवा, सदर व पनियरा सीट से प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया था। सूची में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, गाजीपुर व कुशीनगर की भी कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। सोशल मीडिया पर सूची वायरल होते ही टिकट के दावेदारों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े नेताओं ने सूची को फर्जी करार दिया तो अटकलों पर विराम लगा। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें