फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कस्तूरबा विद्यालयों में बढ़ेगी सुविधा

Sun, 10 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 1,300 छात्राओं की सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी। विद्यालयों में अब पोर्टेबल जेनरेटर, वाशिंग मशीन के साथ सर्दियों के लिए गीजर की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (पीएबी) की सहमति मिल चुकी है। विद्यालयों को जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित कर खरीद करनी है।
जनपद में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है। इनमें से वन ग्राम और निचलौल में 12वीं और शेष को 8वीं कक्षा तक संचालित किया जाता है। कस्तूरबा विद्यालयों के छात्रावासों में इंटरमीडिएट तक की छात्राएं आवासीय सुविधा लेकर निकट के इंटर कॉलेज में पढ़ सकती हैं।
पिछले दिनों सभी 13 विद्यालयों को 2-2 लाख रुपये ओपन जिम और 75-75 हजार रुपये वाद्ययंत्र के लिए दिए गए। छात्रावास में रहकर इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली छात्राओं को 450 रुपये मासिक परिवहन भत्ता, छात्रावास के पोर्टेबल जेनरेटर, सर्दियों के लिए गीजर और वाशिंग मशीन की सुविधा दी जाएगी। पीएबी की तरफ से जारी पत्र में स्कूलों को खरीद प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें