नौतनवा। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को मधुबन नगर वार्ड स्थित एक स्थान से लावारिस हालत में रखी 20 बोरी यूरिया बरामद की। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि चौकी प्रभारी छोटेलाल अपने हमराही लक्ष्मी शंकर यादव के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान कस्बे के मधुबन नगर वार्ड में स्थित एक स्कूल के पास 20 बोरी लावारिस खाद मिली। खाद को कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया। संवाद