फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीडी रेशियो में गिरावट पर मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 20 May 2025 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को डीएलआरसी/डीसीसी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार हुई। जिलाधिकारी ने ऋण जमानुपात की जानकारी ली। एलडीएम महराजगंज ने अवगत कराया कि जनपद का ऋण जमानुपात जो मार्च 2024 में लगभग 65.99 प्रतिशत से बढ़ाकर मार्च में बढ़कर 68.89 प्रतिशत है, जो कि आरबीआई द्वारा तय मानक 60 प्रतिशत से अधिक है। जिलाधिकारी ने जनपद के ऋण जमानुपात में सुधार पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक को सीडी रेशियो में गिरावट पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया, जबकि पंजाब नेशनल बैंक को सीडी रेशियो को सुधारने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना में लक्ष्य के सापेक्ष 105.83 प्रतिशत पर संतोष व्यक्त किया लेकिन पंजाब एंड सिंध बैंक और यूको बैंक की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक क्षेत्र ऋण के वितरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए एलडीएम को खराब प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधकों की प्रगति से एसएलबीसी को अवगत कराने निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने मत्स्य व पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण वितरण स्वीकृति/वितरण की प्रगति को तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में एलडीएम महराजगंज भूपेंद्र नाथ मिश्रा, एलडीओ आरबीआई जितेंद्र मोरे, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें