फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटियों का विवाह इस गांव में करने से परहेज

Tue, 20 May 2025 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र में एक गांव ऐसा भी है जिस गांव में लोग अपनी बेटी का विवाह करने से परहेज करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव में आने-जाने के लिए आजतक पक्की नहीं है। तीन तरफ से नदी से घिरे गांव में आने-जाने के लिए सिर्फ चक रोड का सहारा है।
विज्ञापन

बारिश में चक रोड पानी में डूब जाता है, जिससे अन्य क्षेत्रों से गांव का संपर्क कट जाता है। लक्ष्मीपुर ब्लाॅक में टेढ़ी बुजुर्ग के लोग मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा बताई। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव 19 टोले का है और आबादी 8000 के लगभग है।
गांव तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है। गांव आज भी विकास कार्यों से अछूता है। गांव में आने-जाने के लिए सड़क नहीं है, जिससे योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए अधिकारी-कर्मचारी गांव का रुख कम करते हैं। प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस चालक भी आनाकानी करते हैं। गांव के लोग चकमार्ग बैरियहवा से होकर जिगिनिहवा घाट होते हुए बेलासपुर झुगियहवा होकर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में पानी भरने से यह रास्ता भी छिन जाता है। समस्या देखकर लोग अपनी बेटी का रिश्ता इस गांव में करने से परहेज करते हैं। लोगों ने चकमार्ग पक्का करने व नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दिनेश यादव, राजू, गनेशी, राकेश, मोहन यादव, ओंकार, बबलू अनिल कुमार, धनंजय, हरिराम, जितेष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें