महराजगंज। नगरपालिका सभागार में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और डूडा विभाग की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डूडा के प्रभारी अधिकारी प्रेम शंकर पांडेय ने की।
बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग, लखनऊ से आई एक विशेषज्ञ टीम ने खराब खाद्य सामग्री की पहचान करने के लिए एक डेमो प्रस्तुत किया। इस डेमो के माध्यम से उपस्थित लोगों को बताया गया कि कैसे मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों की जांच की जा सकती है। विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकों और उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के तरीका समझाया। इस दौरान ईओ आलोक कुमार मिश्रा, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी हंसराज प्रसाद, आनंद त्रिपाठी मौजूद रहे।