फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद समर्थकों के साथ तीन घंटे तक धरने पर बैठे

Thu, 07 Jan 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद की गाड़ियों में तोड़फोड़ के कुछ ही देर बाद सपा के पूर्व सांसद अखिलेश सिंह प्रशासन के खिलाफ सक्सेना चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि प्रशासन की लापरवाही से अब तक सभी जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति नहीं हो सकी है। तीन घंटे तक धरने के बाद मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जाम में स्कूली बच्चों के अलावा कई मरीज भी फंसे।
विज्ञापन



सपा के पूर्व सांसद अखिलेश सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने कहा कि डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। गुरुवार को चुनाव है लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक सभी जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा सकी।

 इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। जिला पंचायत में बना भाजपा कार्यालय गलत तरीके से बना है। वह एक कर्मचारी के नाम पर अलॉट है लेकिन डीएम ने सब कुछ जानते हुए भी न तो कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया और न ही कार्यालय हटवाया।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद एक-एक कार्यों की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचारियों को जेल भेज जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में हुए 15 सालों के कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए। धरने को धनन्जय सिंह, बिन्द्रेश कन्नौजिया, तसौव्वर खान, बबलू भारती, अभिषेक राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, सदर ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ डिग्गू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामहरख समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें