फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हर घर सोलर अभियान...13 हजार सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य

Fri, 07 Feb 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में हर घर सोलर अभियान के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें निजी घरों और लाभार्थियों को सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण और बिजली की बचत को प्रोत्साहित करना है। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 13,000 सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि वे अपने-अपने कार्यक्रमों से जुड़े लाभार्थियों, व्यवसायियों और आपूर्तिकर्ताओं को सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें।
इस अभियान से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। सोलर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में कटौती होगी और जिला ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा। परियोजना अधिकारी नेडा गोबिंद तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न विभागों को 13,000 सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निजी घरों, व्यवसायियों और संस्थानों को सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें