फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार दिन बाद भी लापता बच्चे का नहीं लगा सुराग

Thu, 27 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। धोतिअहवा गांव में रविवार की भोर से लापता मासूम का चार दिन बाद भी पता नहीं चल सका। पीड़ित के घर से थोड़ी दूर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भागते हुए एक जानवर तथा एक आदमी दिख रहा है। तस्वीर स्पष्ट नहीं होने से सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के धोतिअहवा गांव में बच्चे के लापता होने का रहस्य अभी भी बरकरार है। बच्चा कौन ले गया कहां गया इसका पता नहीं चल पाया। हालांकि वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। मंगलवार की रात एसडीओ सत्येंद्र कुमार सिंह व रेंजर लक्ष्मीपुर वेद प्रकाश शर्मा ने वनकर्मियों के साथ गांव में जाकर गहनता से परिजनों से पूछताछ की और पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला तो उसमें घटना के समय के बाद 3:27 बजे एक जानवर भागते हुए दिख रहा है।
उसके कुछ देर बाद एक आदमी जाते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में भी मामला स्पष्ट नहीं हो सका कि बच्चे को जानवर लेकर गया कि आदमी। विभाग और ग्रामीणों का मानना है कि बच्चे का गायब होना संदिग्ध लग रहा है क्योंकि यदि जानवर ले जाता तो कोई निशान मिल गया होता। सीसीटीवी फुटेज में जानवर और आदमी दोनों दिख रहे हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा कौन ले जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें