फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तेज धूप के कारण बढ़ता तापमान लोगों में त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ा रहा है। चेहरे के साथ हाथ और गले में खुजली हो रही है। यह समस्या धूप में जाने से अधिक होती है। यह समस्या महिलाओं में अधिक पाई जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा रोग के 23 तो बुखार के 18 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा दर्ज किया जा रहा है। परामर्श लेने के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लाइन लगाकर पंजीकरण कराने के लगभग एक घंटा बाद लोगों को डाक्टर से मिलने का नंबर मिल रहा है। डाॅ. वैभव ने बताया कि बुखार के बाद लोगों को कमजोरी की समस्या हो रही है। ऐसे लोगों को खानपान में सुधार की हिदायत के साथ दवा दी जा रही है।
वहीं महिलाओं में त्वचा संबंधित व्याधि की अधिकता देखी जा रही है। धूप के संपर्क में आने वाले अंग जैसे चेहरे व हाथ में खुजली की समस्या हो रही है। इसके अलावा शरीर में दाना व चकत्ता निशान भी पड़ रहा है। सीएमएस और त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके द्विवेदी ने कहा कि जो अंग सीधे धूप के संपर्क में आते हैं।
विज्ञापन

उन पर पराबैगनी किरणों के प्रभाव से खुजली की समस्या हो सकती है। तेज धूप के कारण यह दिक्कत अधिक पाई जा रही। जिन्हें धूप के कारण त्वचा की एलर्जी हो वह सनस्क्रीम लगाकर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें