फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज से शहर में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

महराजगंज। मुहर्रम को शांतिपूर्ण और जाम मुक्त व्यवस्था में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने नगर क्षेत्र में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों और कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश एवं संचालन पर रोक रहेगी। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की सिंदुरिया मार्ग, शिकारपुर मार्ग, झनझनपुर मार्ग तथा पकड़ी चौकी मार्ग पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं तथा रोडवेज की यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है और उनका संचालन पूर्ववत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें