फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतदाता सूची में नाबालिगों के नाम शामिल होने की शिकायत, जांच के दौरान हंगामा

विज्ञापन
मतदाता सूची में नाबालिगों के नाम शामिल होने की शिकायत, जांच के दौरान  हंगामा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा पत्र
विज्ञापन

कोल्हुई। विकास खंड बृजमनगंज की ग्राम पंचायत धरैची में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव निवासी विक्रम मद्धेशिया ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में गांव के कई नाबालिगों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं और कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई मांग की है।
मामले में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण के लिए गठित प्रशासनिक टीम गांव पहुंची। जांच के दौरान ग्राम प्रधान ग्यासुद्दीन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसी बीच किसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर जांच प्रक्रिया बीच में ही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जांच के समय संबंधित बीएलओ स्वयं मौजूद नहीं थीं और उनकी जगह उनके पति उपस्थित थे। इसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताते हुए निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में गैर-अधिकृत व्यक्ति की मौजूदगी पर सवाल उठाए। दूसरी ओर, शिकायतकर्ता विक्रम मद्धेशिया ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं शिकायतकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दोबारा जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम जांच करने पहुंची थी नोकझोंक के बीच जांच पूरी नहीं हो सकी। दोबारा टीम गठित की जा रही है और जल्द ही जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें