फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी खडगपुर में हर्षित पटेल को एमटेक में मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी खडगपुर में हर्षित पटेल को एमटेक में मिला प्रवेश
विज्ञापन

-गेट की परीक्षा में हर्षित को मिली ऑल इंडिया 126वीं रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के सिविल लाइन वार्ड निवासी हर्षित पटेल को आईआईटी खडगपुर के एमटेक में दाखिला मिला है। गेट की परीक्षा में उसे ऑल इंडिया 126वां रैंक मिली है। हर्षित के इस कामयाबी पर परिजनों ने बुधवार को एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

हर्षित पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहा है। उसकी मां शशिबाला पटेल सदर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय सोनरा की प्रधानाध्यापिका व पिता वीरेंद्र कुमार पटेल सिविल इंजीनियर हैं। लिटिल फ्लावर स्कूल धनेवा-धनेई से हर्षित ने वर्ष 2015 में 94 फीसदी अंक के साथ हाईस्कूल व जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ, गोरखपुर से 12वीं की परीक्षा 88 फीसदी अंक के साथ पास करने के बाद उसने असाम यूनिर्वसिटी सिल्चर से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बीटेक किया। गेट की परीक्षा में उसे 126वीं रैंक मिली है। हर्षित की उपलब्धि पर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. डीएन राय, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. टीएन गोपाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, राकेश सिंह, उपेंद्र पांडेय, साधना सिंह, वंदना सिंह, डॉ. राकेश राय, डॉ. सुधाकर राय आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें