फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे की जमीन से बुलडोजर से हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज के बाद लेहड़ा रेलवे स्टेशन की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई
विज्ञापन

फरेंदा। लेहड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन से अतिक्रमण को रेलवे विभाग सहायक मंडल इंजीनियर (उत्तर) गोंडा के आदेश पर खाली कराया गया। रेल विभाग के कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।
रेलवे विभाग ने अतिक्रमण को चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर 30 जून से पहले मकान, दुकान, बाउंड्रीवाल, टिनशेड से संबंधित को हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रेलवे विभाग के गोंडा मंडल सेक्शन इंजीनियर शिवम सिंह चौहान, आईपीएफ कन्हैया सिंह की देख रेख में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर से रोड के दोनों तरफ स्थित रेलवे की भूमि से अतिक्रमण को खाली करवा कर पक्का निर्माण चबूतरा, फर्श व टिनशेड को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही दुबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस फोर्स व स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें