निचलौल। कोहड़वल गांव में कुछ लोगों ने सार्वजनिक पोखरी को भरकर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे कोहड़वल निवासी उर्मिला, गीता, रूना, शकुंतला, इंद्रावती, सुग्रीव आदि ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि गांव स्थित पोखरी संख्या 385 पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से मिट्टी से भरकर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे जल निकासी की समस्या बढ़ गई है। हालांकि मौके पर हल्का लेखपाल की ओर से निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया है। अतिक्रमणकारी जबरन अवैध तरीके से निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल को जांच कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। संवाद