फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानदेय के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के आवास पर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांसद आवास के बाहर धरने पर बैठे रोजगार सेवक। 
विज्ञापन
मंत्री आवास पर धरने पर बैठे रोजगार सेवक, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को रोजगार सेवकों ने छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
महराजगंज। आठ माह से मानदेय न मिलने से परेशान ग्राम रोजगार सेवकों ने रविवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के आवास पर बैठकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि उन्हें मात्र 7,788 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है वह भी अगस्त 2025 से अब तक नहीं दिया गया है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनसे मनरेगा के साथ-साथ एसआईआर 2025-26, फार्मर रजिस्ट्री, एग्री स्टैक समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्य करा रही है लेकिन बदले में समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि आर्थिक तंगी इस कदर बढ़ गई है कि त्योहारों की खुशियां भी फीकी पड़ गई हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परिवार रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रहा है। उन्होंने कहा लंबित आठ माह का मानदेय का तत्काल भुगतान करते हुए महंगाई के अनुरूप 35 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अलग बजट की व्यवस्था की जाए। चार अक्टूबर 2021 को लखनऊ में की गई घोषणाएं लागू की जाए और लंबे समय से संविदा पर कार्यरत रोजगार सेवकों को वरिष्ठता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए नियमित किया।
विज्ञापन


इस दौरान इंद्रमणि विश्वकर्मा, इंद्र विजय यादव, बंधु मद्धेशिया, अयोध्या वर्मा, राहुल कुमार गुप्ता, अमजद खान, राजेश कुमार प्रजापति, पंकज शर्मा, विशाल कुमार, अनिल कुमार, रविप्रताप सिंह, अरविंद कुमार, सोनी मिश्र, संगीता, शोभा देवी समेत रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें