कृषि मंत्री बाबू जगजीवन राम की मनाई गई 118वीं जयंती
महराजगंज। पूर्व उप प्रधानमंत्री, केंद्रीय रक्षा, रेलवे एवं कृषि मंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन दलितों के उत्थान और राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बाबू जगजीवन राम की मजबूत भूमिका के कारण पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया और बांग्लादेश का जन्म हुआ। बाबू जगजीवन राम की दूरदर्शी सोच थी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समान हक और अधिकार प्राप्त हों।
पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी और जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम संविधान की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहे। उन्होंने छुआछूत, भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम नारायण चौरसिया ने कि जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया।
इस दौरान चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद, डॉ. अखिल अहमद, अजय सिंह, विराज वीर अभिमन्यु, अरविंद सिंह, जमील अहमद, चंद्रिका प्रसाद, शेषमणि गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनंद कनौजिया, वशिष्ठ विश्वकर्मा, शिवरतन प्रसाद, शंभू प्रसाद, हरिलाल राही, गोधन प्रसाद मौजूद रहे।