फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईटेक हो रहा सेवायोजन पोर्टल, पंजीकरण से मिलेगा लाभ

Mon, 20 Jan 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हाईटेक निजी कंपनियों से मिलने वाली सूचना की तरह ही अब सेवायोजन पोर्टल को भी विकसित किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्र की नौकरियों की जानकारी सेवायोजन पोर्टल पर मिलने के साथ-साथ रिज्यूम तैयार करने के साथ-साथ पार्ट टाइम जाॅब और जाॅब फ्राम होम का विकल्प भी बढ़ाया जा रहा है। इसपर पार्ट टाइम और घर से कार्य की सुविधा से संबंधित नौकरियों की जानकारी अपडेट रहेगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल पर मौजूदा समय में 50 हजार बेरोजगार पंजीकृत हैं। जिन्हें रोजगार मेला के जरिए ही अबतक रोजगार की सुविधा मिलती थी, लेकिन नए साल से नई तकनीक का लाभ बेरोजगारों को मिल सकेगा इसके लिए सेवायोजन का दायरा बढ़ाया जा रहा है। सरकारी, गैरसरकारी, संविदा, आउटसोर्सिंग के साथ-साथ विदेशों में रोजगार के अवसर की जानकारी भी मिल रही है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-6634 और 155330 की जानकारी भी पंजीकृत बेरोजगारों को दी जा रही है।
आने वाले दिनों में पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों को बेहतर तरीके से बायोडाटा तैयार करने की सुविधा वाला फीचर जोड़ा जा रहा है। पार्ट टाइम जाॅब, जाॅब फ्राॅम होम और जाॅब ऑन योर लोकेशन का विकल्प भी मिलेगा जो अबतक सिर्फ हाइटेक कंपनियों की वेबसाइट से ही मिलती थी। पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद उपलब्ध कराए गए ईमेल व मोबाइल नंबर पर नई भर्तियों की जानकारी भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन

किस नौकरी के लिए क्या योग्यता या डिप्लोमा होना चाहिए इसकी जानकारी के साथ संबंधित कंपनी से संपर्क का माध्यम भी उपलब्ध कराया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विभागीय पोर्टल की मदद से अधिक से अधिक रोजगार के मौके बेरोजगारों को उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ा जा सके। इसके लिए एआई की मदद से कई विकल्प पोर्टल पर बढ़ाए जाने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें