फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे स्टेशन का मोटर खराब पानी के लिए यात्री परेशान

Mon, 20 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे स्टेशन नौतनवा में मोटर खराब होने के चलते स्टेशन परिसर तथा कर्मचारी आवास में पानी की आपूर्ति दो दिनों से ठप है। इससे यात्रियों को समस्या हो रही है। विवश होकर लोग पानी की बोतलें खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर रविवार को टेक्नीशियन मोटर पंप का मरम्मत करने में लगे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को मोटर पंप खराब गया, जिससे से पानी आपूर्ति ठप है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पानी की समस्या हो गई है। वहीं रेलवे मालगोदाम पर लगे मजदूर भी पानी के लिए परेशान रहे।
टेक्नीशियनों ने बताया कि पानी सप्लाई के मुख्य पाइप में लिकेज होने से नाली का गंदा जा रहा है जो पानी की आपूर्ति के समय गंदा पानी टोटी से निकल रहा है। रविवार को आनंदनगर से आए टेक्नीशियन मरम्मत के दौरान देखा तो पाइप में कचरा जमा था जिससे मोटर पंप खराब हो गया था।
विज्ञापन

यात्री राजकुमार, प्रदीप सिंह, संतोष सिंह, जमशेद, सुदामा, अमित श्रीवास्तव, सूरज, चंद्र प्रभा, इसरावती, चंद्रावती, निर्मला आदि ने बताया कि पानी की आपूर्ति ठप है। दुकान से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ी। आईओडब्लू इशरार अहमद ने बताया कि टेक्नीशियन पंप का मरम्मत करने के लिए गए हैं जल्द ही ठीक हो जाएगा। पाइप का लिकेज नीचे है, उसे ठीक करना संभव नहीं है, उसके लिए नया ट्यूबवेल लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें