महराजगंज। रविवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर नगर के सक्सेना चौराहे पर औषधीय पौधे वितरित किए गए।
पतंजलि योग समिति महराजगंज के जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए योग के साथ-साथ जड़ी-बूटी औषधि के रूप में अत्यंत कारगर है। यह हर वर्ग के लिए जरूरी है। सभी लोग औषधीय खेती को बढ़ावा देने का कार्य करें। पतंजलि योग समिति के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संत कुमार वर्मा ने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लगभग 5 वर्षों से मनाया जा रहा है और इसे आगे भी मनाया जाता रहेगा।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नगर प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने सभी को जड़ी-बूटी की महत्ता को समझया। इस अवसर पर हरसिंगार, पत्थरचूर, नीम, तुलसी, अजवाइन, गिलोय, कढ़ीपत्ती व आंवला के पौधे वितरण किया गया। इस दौरान योग शिक्षक मनोज मल्लाह, गणेश श्रीवस्ताव, उपेंद्र जायसवाल, सुनील कुमार, गिरिजेश यादव, बीडी यादव, चंद्रिका सिंह, प्रताप नारायण पाण्डेय, अविनाश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में महाराणा प्रताप स्कूल में भी जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। पवन कुमार पटेल, योग शिक्षक संजय पटेल ने कहा कि इस प्रकार के कार्य करने से सभी लोग स्वस्थ एवं अच्छे विचारों से परिपूर्ण होते हैं।