महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की बोर्ड बैठक सोमवार को अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वच्छता और विकास पर जोद दिया गया। इबोर्ड ने सर्वसम्मति से नए एजेंडे के तहत कार्रवाई शुरू की।
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित विकसित उत्तर प्रदेश 2047-समृद्धि का शताब्दी वर्ष संकल्प पत्र पढ़ा गया, जिसे सभी सदस्यों ने अंगीकार करने का संकल्प लिया।
वार्ड नंबर 14 के सभासद अमितेश कुमार गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि सभी वार्डों में समान रूप से स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएं, जिस पर चर्चा हुई। यह प्रस्ताव नगर की प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
बैठक में सभासद दीपक, सुराती देवी, ब्रजकिशोर सिंह, जितेंद्र कुमार, गोरखनाथ पासवान, महेंद्र गुप्ता, ऋषिकेश, अजय कुमार गुप्ता, रीनू, दुर्गावती आदि मौजजूद रहे।