फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौनिया गांव की जल्द दूर होगी बिजली की समस्या

Thu, 08 Feb 2024 07:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नौनिया गांव में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से 132/33 केवी की क्षमता का विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तेजी के साथ 33 केवी के तार बिछाने का कार्य चल रहा है। दावा है कि जल्द तार बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर सरकारी योजना के तहत करीब चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड की ओर से 132/33 केवी की क्षमता का विद्युत उपकेंद्र के लिए निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसकी लागत करीब 40 करोड़ रुपये है। कार्यस्थल पर लगे बोर्ड के मुताबिक निर्माण कार्य को 30 जून 2022 को ही पूरा करना था।
फिलहाल अब लगभग विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इतना ही नहीं उपकेंद्र में 40 मेगा वोल्ट एम्पीयर के लगे ट्रांसफाॅर्मर को भी गर्म कर लिया गया है, लेकिन क्षेत्र में अभी छह स्थानों पर 33 केवी की लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है। इनका काम जल्द पूरा होने का दावा भी किया जा रहा है। अभी यह छह लाइन कम लोड की है। निगम की मानें तो नई लाइनें बिछने पर पावर सप्लाई बेहतर होगी। इसके साथ ही यह नए पावर हाउस से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन


निगम के अवर अभियंता सन्नी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के करीब ढाई लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को भविष्य में बिजली सप्लाई संबंधी कोई समस्या नहीं आएगी। 33 केवीए की लाइन बिछाई जा रही है। जल्द काम पूरा होने के बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें