अड्डा बाजार। पोल टूटने से नरकटहा गांव की बिजली तीन दिनों से बाधित है, जिसमें 500 से अधिक सभी लोग अंधेरे में रहने को विवश हो गए हैं। उच्चाधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
अड्डा हाइडिल क्षेत्र के गांव नरकटहां के नरसिंह बहादुर सिंह, श्री राम साहनी, सीताराम प्रसाद, अजीमुल्लाह, रामदीन, अनूप सिंह, बजरंगबली सिंह, दिग्विजय गुप्ता, जयराम प्रसाद, गुड्डू मिश्र, अभय सिंह, निसार अहमद, परशुराम साहनी आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह आंधी में गांव के पास पोल टूटकर संतराम के मकान पर गिर गया। उसके बाद से बिजली बाधित हो गई है। बिजली नहीं होने से गांंव के सभी 70 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए दिक्कत बढ़ गई है। बताया कि कर्मचारियों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद तीन दिन बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। अवर अभियंता पीएन कश्यप ने कहा कि पोल लगाकर जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी। संवाद