फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से, तैयारी पूरी
विज्ञापन

-चेहरी स्थित आईटीएम में प्रशिक्षण की है व्यवस्था, सौंपी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चेहरी स्थित इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल एंड मैनेजमेंट(आईटीएम) में पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का निर्वाचन कराने संबंधी प्रशिक्षण मंगलवार से छह फरवरी तक होगा। प्रत्येक दिन 1020 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाना है। ऐसे में प्रत्येक पाली में 510 कार्मिकों को 19 कमरों में प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था है। प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारों का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया गया है।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की देखरेख में कराया जाएगा। कार्मिकों को एलईडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किए जाने के लिए जिला समन्वयक स्वच्छता संतोष शुक्ला व जिला समन्वयक एमआईएस मनोज प्रजापति को जिम्मेदारी प्रदान की गई है। प्रशिक्षण के बेहतर संचालन के लिए प्रत्येक कमरे में दो-दो पंचायत सहायक व एक-एक रोजगार सेवक को भी लगाया गया है। व्यवस्था की देखरेख मेें जिला परियोजना प्रबंधक एके उपाध्याय को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर सभी तैयारी को पूरा करा लिया गया है। कार्मिक व्यवस्थित ढंग से प्रशिक्षण लें तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के उपरांत ही प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे कार्मिक
प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने वाले कार्मिकों का टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण के उपरांत ही वे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। कार्मिकों को टीका लगाने के लिए भी 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें