रामप्रसाद अध्यक्ष और अमरनाथ मंत्री निर्वाचित
- जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित हुआ उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में रामप्रसाद आंबेडकर को अध्यक्ष और अमरनाथ मंत्री निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी मंशाराम चौधरी ने बताया कि संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मत से रामप्रसाद को अध्यक्ष, कमलेश प्रसाद को कार्यवाहक अध्यक्ष, सर्वलता निषाद, शकुंतला देवी व संजय प्रसाद को उपाध्यक्ष, अमरनाथ को मंत्री एवं अभिमन्यु प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार रामप्यारे चौधरी को वरिष्ठ संरक्षक व विद्याचरण को संरक्षक बनाया गया है। छह से अधिक लोग सदस्य भी बने हैं। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अश्विनी पाठक ने कहा कि संगठन की सार्थकता तभी है जब कर्मचारी हित की रक्षा हो। सिद्धार्थनगर जिले के अध्यक्ष लालजी गौतम, रामप्यारे, अमरनाथ, हरेराम प्रसाद आदि ने भी अपने विचार रखे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामप्रसाद ने बताया कि जिस विश्वास के साथ कर्मियों ने उन्हें जिम्मेदारी दी है उसको पूरा किया जाएगा। यदि किसी कर्मी को कोई समस्या हो तो उसे संगठन के जानकारी में लाना सुनिश्चित करें। इस दौरान साधुशरन, अरविंद प्रताप, हरिश्चंद्र, जनार्दन, नरेंद्र कुमार, बृजेश आदि मौजूद रहे।