फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा को अवसर में बदलने वाला है केंद्र सरकार का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट पर आयोजित संगोष्ठी में बोले भाजपा के प्रदेश महामंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केंद्र सरकार का बजट आपदा को अवसर में बदलने वाला है। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्त ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर बजट के विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कहीं।
उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से विकसित देशों की भी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी। प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर बेहतर सुविधाएं दीं। प्रधानमंत्री ने आपदा को अवसर में बदला और सिद्ध किया कि कैसे भारत आत्मनिर्भर हो सकता है। जब विपक्ष के लोग घरों में बैठकर ट्वीट कर रहे थे, तब भाजपा कार्यकर्ता प्रवासी कामगारों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर रहे थे। ऐसी विषम परिस्थिति में देश का बजट प्रशंसनीय है। कार्यकर्ता बजट की खूबियों को आमजन को बताएं। यह कम संसाधन में अधिकतम परिणाम देने वाला साबित होगा। कम समय में देसी वैक्सीन का निर्माण करा प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वरियर्स को लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी सुभाष यदुवंश ने कहा कि किसान आंदोलन में विपक्ष बेनकाब हो गया है। 2013 -14 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब गेहूं खरीद के लिए 33 हजार करोड़ का बजट तय किया गया था जबकि हमारी सरकार ने गेहूं खरीद के लिए 75 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जनार्दन प्रसाद गुप्त, समीर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, हरिश्चन्द्र सोनकर, अमरेंद्र मणि पांडेय, नरेंद्र खरवार, राम हरख गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जितेंद्र पाल दुर्गा अग्रहर्री, रामाज्ञा निषाद, उमापति मिश्र, संजय पांडे, ओम प्रकाश पटेल, संजय वर्मा, प्रदीप सिंह, बैजनाथ पटेल, बबलू यादव, बच्चू लाल चौरसिया, आशुतोष शुक्ल, मधुर सिंह, वीरेंद्र चौहान, शम्भू वर्मा, नागेंद्र प्रसाद, विवेक पांडेय, अरुणेश शुक्ल, राजेन्द्र निषाद, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें