पोखरे में मिला बुजुर्ग महिला का शव
नौतनवां। थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पोखरे में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी रसीदुन निशा (60) दो सप्ताह पूर्व से लापता थीं। रविवार को गांव के पोखरे में उनका शव मिला।
जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतका के पति बिस्मिल्लाह ने बताया कि रसीदुन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बीते 31 जनवरी से लापता थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।