फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर शनिवार देर रात लालपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर कर मार घायल कर दिया था। इलाज के दौरान रविवार को घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लालपुर निवासी जोखन पासवान (60) सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही जोखन दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुला कर उसे बृजमनगंज सीएचसी भिजवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें