फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक के ठोकर से भैंस चारा रहे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गेरमा के समीप बाइक की ठोकर से भैंस चरा रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामसभा गेरमा निवासी अर्जुन यादव (60) सोमवार को गेरमा दुर्गवलिया सड़क के किनारे भैंस चराने गए थे। तभी गेरमा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने बुजुर्ग को ठोकर मार दी। जिससे बुजुर्ग और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने अर्जुन यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बाइकसवार की पहचान बाबूलाल गुप्ता (40) निवासी दुर्गवालिया के रूप में हुई है। इस संदर्भ मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि घायल बाबूलाल जिला अस्पताल रेफर हो गया और बुजुर्ग अर्जुन के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें