महराजगंज। 24 से 26 सितंबर के मध्य सभी बीआरसी में गणित ओलंपियाड आयोजित होगा। डायट प्राचार्य की तरफ से इसके लिए नोडल प्रवक्ता नामित किए गए हैं। इनके निर्देशन में प्रश्नपत्र निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रत्येक बीआरसी में 60 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
पूर्व माध्यमिक स्कूल से कक्षा 6,7,8 के विद्यार्थियों की रुचि गणित के प्रति बढ़ाने के लिए गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता प्रभावी है। स्कूल स्तर पर यह आयोजन पूर्ण हो चुके हैं और इसमें 75 फीसदी अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का