खनुआ। दो समुदायों में मारपीट के मामले में परसा मलिक थाना के ग्राम सगरहवा निवासी दो व्यक्तियों को सोमवार को उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक परसा मलिक दिलीप कुमार ने बताया कि सगरहवा गांव में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। इसमें केस दर्ज था। बाद में सूचना मिली कि उसी को लेकर एक समुदाय के लोग वादिनी मुकदमा इसरावती देवी के घर पर चढ़कर गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर जाकर देखा गया कि गांव के ही मेराजुद्दीन और खुर्शीद आलम इसरावती के घर पर चढ़कर लड़ाई-झगड़ा व गाली गलौज दे रहे हैं। पुलिस ने मेराजुद्दीन और खुर्शीद आलम को गिरफ्तार करके उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया, और इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। संवाद