फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज: सजदे में झूके सिर, दुआ में उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की नमाज: सजदे में झुके सिर, दुआ में उठे हजारों हाथ
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज 632 स्थलों पर पढ़ी गई। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गतिविधियों पर नजर रखे रहे। 18 थानों में इस बार कुल 353 ईदगाहों व 279 मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। लजीज सेवईयों का स्वाद भी लोगों ने चखा। सोशल मीडिया में बधाई संदेश देने की होड़ लगी रही। संदेशों के जरिए सामाजिक रिश्तों की डोर को मजबूत करने की कोशिश की गई।
सदर में बस स्टेशन के पीछे मस्जिद पर नमाज पढ़ने के बाद सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। जन प्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर ईद की खुशियां साझा कीं। महराजगंज नूरी जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे इमाम कारी इरशाद ने ईद की नमाज अदा कराई। मिठौरा में इमाम मौलाना अब्दुल मन्नान, जगदौर में इमाम मौलाना मेराज, सिंदुरिया में इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन, पकड़ियार बुजुर्ग में इमाम मौलाना महबूब ने ईद की नमाज अदा कराई। परसा चक गोबरही में इमाम मौलाना मोइनुद्दीन, पतरेंगवा में इमाम हाफिज सलमान तथा लेदवा इमाम मौलाना दिलहोदा ने ईद की नमाज अदा कराया।
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच जामा मस्जिद पिपरियां में लोगों ने नमाज अदा की। नमाजियों ने परिवार के साथ-साथ देश और समाज में शांति कायम रहने की दुआ की। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद, गिरगिटियां, कुआचांप गांव में स्थित कौवाडोढ मस्जिद, सोनबरसा, मौलागंज सहित क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों पर ईद की नमाज शांति पूर्ण ढंग से अदा की गई। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार लोगों ने मंगलवार की सुबह कस्बे में स्थित अशरफी जामा मस्जिद, मधुबनवा ईदगाह, भुंडी बाईपास ईदगाह सहित प्रत्येक ईदगाह पर पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज अदा की।
---------------
इतने स्थलों पर पढ़ी गई नमाज
सदर कोतवाली में कुल 60 स्थलों पर, श्यामदेउरवां में 43 स्थलों पर, घुघली में 49 स्थलों पर, पनियरा में 58 स्थलों पर, सिंदूरिया में 31 स्थलों पर, निचलौल में 29 स्थलों पर, ठूठीबारी में 46 स्थलों पर, चौक में 17 स्थलों पर, कोठीभार में 44 स्थलों पर, सोहगीबरवां में दो स्थल पर, फरेंदा में 23 स्थलों पर, बृजमनगंज में 60 स्थलों पर, कोल्हुई में 31 स्थलों पर, पुरंदरपुर में सर्वाधिक 68 स्थलों पर, नौतनवां में 32 स्थलों पर, सोनौली मेें 14 स्थलों पर, बरगदवा में 11 स्थलों पर तथाद परसामलिक में 14 स्थलों पर नमाज पढ़ी गईं।
----------------------------------
20 प्रशासनिक व 20 पुलिस अधिकारी तैनात रहे
जिला प्रशासन की ओर से ईद को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए 20 प्रशासनिक व 20 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया। सदर कोतवाली, श्यामदेउरवा व कोठीभार थाने में दो-दो प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा सिंदूरिया छोड़ शेष 14 थाने में एक-एक प्रशासनिक व एक-एक पुलिस के अधिकारी तैनात रहे।
विज्ञापन

----------------
जिले में ईद की नमाज के दौरान सभी पुलिस कर्मी सतर्क रहें। प्रत्येक हलचल पर नजर बनी रही। शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न हो गया। सभी थानेदार एवं क्षेत्राधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
डॉ. कौस्तुभ, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें