महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अब भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) का लाभ मिल सकेगा। डायरेक्टर रीजनल सेंटर, ईसीएचएस न्यू कैंटोनमेंट, इलाहाबाद ने करार किया है।
यह जानकारी देते हुए चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के शुरू होने से जनपद में निवास करने वाले थल सेना, जल सेना, वायु सेना के जवानों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सैनिक हमारी सीमा पर देश की सेवा के लिए काम करते हैं ऐसे में उनके स्वास्थ्य की चिंता काफी जरूरी है।
इस योजना का उद्देश्य ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक्स, सेवा चिकित्सा सुविधाओं, सरकारी अस्पतालों, पैनल में शामिल निजी अस्पतालों/निर्दिष्ट सरकारी अस्पतालों के नेटवर्क के माध्यम से पूर्व सैनिक पेंशनभोगी और उनके आश्रितों को एलोपैथिक और आयुष चिकित्सा प्रदान करना है। ईसीएचएस के साथ केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को सूचीबद्ध किया गया है। इस अवसर पर सीईओ डाॅ. एसएम रफीक, परियोजना निदेशक संजय श्रीवास्तव, एमएस डाॅ. सुरेश मौजूद रहे। संवाद