फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 31 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा के लिए 2084 बूथों पर मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को सुबह से बूथों के लिए रवाना की जाएंगी। रवानगी के लिए बृहस्पतिवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मतदान को निर्भीक, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को कड़ा दिशा निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बूथों के लिए 2084 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी प्रथम, एक मतदान अधिकारी द्वितीय, एक मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी लगाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट भवन से शुक्रवार सुबह से बूथों के लिए वाहनों से रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक सकुशल पहुंचाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में वाहनों को बूथवार आवंटित कर दिया गया है। इसमें कुल 6636 गाडि़यों को अधिग्रहित किया गया है।
शुक्रवार को सुबह ही पता चल सकेगा कि किस पोलिंग पार्टी को किस बूथ पर जाना है। कलक्ट्रेट परिसर में पहले मौजूद चालक गर्मी से बचाव के लिए इधर-उधर पेड़ की छांव में बैठे रहे। परिसर में टेंट लगाया जा चुका है। परिसर में विधानसभावार टेंट लगाकर अलग-अलग काउंटर बनाया गया है। डयूटी में लगे कर्मियों को फोन कर समय से आने की जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान कर्मियों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था है। निर्धारित रूट से वाहन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-
पोलिंग पार्टी की रवानगी के दौरान शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
महराजगंज। 31 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था तैयार की है। पोलिंग पार्टी वाहनों को रवाना होने के दौरान हर बार जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इस बार रूट चार्ट तैयार किया गया है। उसी अनुसार गाड़ियों को भेजा जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में गाड़ियों को रवाना करने के लिए निर्धारित स्थल पर कर्मचारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।

कलक्ट्रेट परिसर से गाड़ियां क्रमश: विधान सभावार छोड़ी जाएंगी। शहर में जाम की समस्या न हो, इसे देखते हुए प्रमुख चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। आवागमन में आने वाले अवरोध को दूर किया जाएगा। कलक्ट्रेट मुख्य गेट से बाहर आने पर मुख्य रोड पर यातायात पुलिस रहेगी। पूरे शहर में एक टीम भ्रमण करती रहेगी। पोलिंग पार्टियों को जाने के दौरान शहर में आवागमन को सामान्य बनाया जाएगा। नगर के सक्सेना चौक, मऊपाकड चौराहा, जिला अस्पताल के पास, जिला उद्योग चौराहा, शहर में प्रवेश द्वारा के पास समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात पुलिस आवागमन को बेहतर बनाने में जुटी रहेगी।
यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों के लिए कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों के रवाना व पोलिंग पार्टियों के आने के बाद तक रूट डायवर्जन रहेगा। एक जून तक की अवधि के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था संचालन के लिए सभी भारी वाहन कामर्शियल वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

इधर से गुजरेंगे बड़े वाहन, शहर में नहीं करेंगे प्रवेश
सिसवा घुघुली की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा के तरफ जाना हो, वह शिकारपुर परतावल पनियरा, कैंपियरगंज होकर फरेंदा जाएंगे। निचलौल की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे। चौक रोड से आने वाले सभी भारी, कामर्शियल वाहन जिनको फरेन्दा, गोरखपुर की ओर जाना हो वह वाहन झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर, परतावल होकर जाएंगे। फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी/कामर्शियल वाहन जिनको निचलौल, चौक, सिंदुरिया शिकारपुर जाना हो वह कैंपियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे। कुशीनगर, कप्तानगंज से आने वाले वाहन परतावल होकर अपने गंतव्य की ओर से जाएंगे। गोरखपुर की तरफ आने वाले सभी भारी और कामर्शियल वाहन को परतावल बाजार से ही डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें