ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। शहर में मनमानी स्टैंड वसूली से नाराज ई रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने कहा कि पहले 20 रुपये स्टैंड शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब 30 रुपये की वसूली की जा रही है। विरोध करने पर स्टैंड की वसूली करने वाले अभद्रता करते हैं। चालकों ने अपनी पीड़ा डीएम को सुनाई।
ई-रिक्शा चालक तूफानी ने कहा कि महानगरों में ई-रिक्शा चालकों से स्टैंड शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन यहां स्टैंड की वसूली की जा रही है। शुल्क भी मनमानी लिया जा रहा है। स्टैंड की वसूली करने वाले अभद्रता करते हैं। अगर इसी तरह से मनमानी जारी रही तो ई-रिक्शा चालकों की मुश्किल बढ़ जाएगी। इस दौरान संतराम, बीरजू सहानी, राजीव, राधे मोहन, राजेंद्र, अजय, फौजदार, गोलू वर्मा, शिव पूजन, श्याम मोहन, श्रवण, सत्य प्रकाश के अलावा अन्य चालक मौजूद थे।